सोशल मीडिया पर लोगों की संख्या लगातार बढ़ रहीं है और डायरेक्ट सेलिंग लोगों का बिज़नेस है। इसलिए बदलती दुनिया के साथ डायरेक्ट सेलर को भी बदलना चाहिए और सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग शुरू करनी चाहिए।
सोशल मीडिया एक आसान और मुफ्त तरीका है, जहाँ आप घर बैठे असीमित लोगों से जुड़ सकते है और डायरेक्ट सेलिंग में हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की जरूरत होती है।
इसलिए अब सोशल मीडिया डायरेक्ट सेलिंग करने का सबसे अच्छा साधन है।
तो आइये जानते है, सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग कैसे करें।
और पढे :- डायरेक्ट सेलिंग में लोगों को कैसे जोड़ें?
सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग कैसे करें
1. प्रोफाइल सेटअप करें
सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग शुरू करने से पहले आपको अपनी प्रोफाइल अच्छे से सेटअप करनी होगी। क्योकिं जब भी आप लोगों से बात करना शुरू करेंगे, लोग आपकी प्रोफाइल पहले देखेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी प्रोफाइल आपकी आंतरिक छवि दिखाती है।आपको अपनी प्रोफाइल में कंपनी और डायरेक्ट सेलिंग का नाम नहीं डालना होगा। खुदकी के अच्छी, मुस्कुराते हुए, साफ फोटा डालनी होंगी।
अपनी बायो/स्टेटस में आपको अपनी कंपनी के प्रोडक्ट से जुड़ा काम लिखना होगा। जिससे आप एक विशेषज्ञ प्रतीत हो।
2. कंटेंट डाले
प्रोफाइल पिक्चर के बाद आपको अब रोजाना अच्छा कंटेंट डालना होगा, जो आपसे जुड़े या जुड़ने वाले लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से आपके प्लान में जुड़ने के लिए प्रेरित करें।मोटिवेशनल फ़ोटो या गानों की जगह अच्छा फ़ोटो या वीडियो कंटेंट डाले, जिससे लोगों को वैल्यू मिलें और आपकी छवि बेहतर बने। कंटेंट नियमित रूप से डालते रहें और लोगों से जुड़ने की कोशिश करें।
3. लोगों से जुड़े
अब आपको उन लोगों को सोशल मीडिया पर जुड़ना होगा, जिनको आपके कंपनी के प्रोडक्ट या प्लान की आवयश्कता हो। इससे आप उन लक्षित लोगों के पास जाएंगे, जिनके आपसे जुड़ने के अवसर ज्यादा हो।4. बात शुरू करें
इन लोगों से जुड़ने के बाद इनसे बात करना शुरू करें और एक दोस्त के रूप में व्यक्तिगत संबंध बनाये। जब आपका संबंध बेहतर होगा, तो वे आप पर भरोषा करेंगे। जिसके कारण वे आपके प्लान या प्रोडक्ट को मना नहीं कहेंगे।कभी भी अपने प्लान व प्रोडक्ट का प्रचार करने से पहले सामने वाले की जरूरत समझे और उसके बाद उस जरूरत को डायरेक्ट सेलिंग से जोड़कर प्रचार करना सीखें।
5. फॉलो-आप
अक्सर पहली बार में लोग डायरेक्ट सेलिंग को मना कहते है, इसलिए ऑनलाइन फॉलो-अप करना भी जरूरी है। आप फॉलो अप मैसेज या कंटेंट के माध्यम से कर सकते है।फॉलो अप के साथ आप संबंध बेहतर करने पर भी ध्यान दें और कोशिश करें, कि आप किसी पर जबर्दस्ती जोर नहीं डाल रहें है। आपको दबाव नहीं, बल्कि प्रभाव के साथ काम करना है।

0 Comments