Vestige Marketing Private Limited एक भारतीय नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है, जिसकी शुरुवात 2004 में हुई थी।
Vestige को Indian Amway यानी भारतीय एमवे कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। इसके दो कारण है, पहला Amway पूरी दुनिया की सबसे बड़ी MLM कंपनी है, वैसे ही Vestige भारत की सबसे बड़ी MLM कंपनी है। Vestige Business Plan से हम vestige कंपनी मे से पैसे कमा शकते है।
दूसरा Amway की तरह ही Vestige में भी FMCG, हेल्थ-सप्लीमेंट, होम केअर, पर्सलन केअर आदि प्रोडक्ट है।
इस आर्टिकल में हम Vestige Business के फायदे देखेंगे और जानते है, 5 वेस्टीज से जुड़ने के कारण। और Vestige से जुड़ने और इसमें काम करने के नुकसान जानेंगे और देखेंगे, क्यों Vestige से नहीं जुड़ना चाहिए।
और पढे :- सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग कैसे करें?
5 Vestige Business के फायदे
1. Most Trustable Indian MLM Company
सबसे पहला फायदा Vestige का यह है, कि Vestige सबसे ज्यादा भरोसेमंद भारतीय MLM कंपनी है।Vestige 2004 में शुरू हुई थी और आज के समय में एक बेहतरीन प्रॉडक्ट आधारित MLM कंपनी है। जिसका अन्य फ़्रॉड पिरामिड स्कीम की तरह बंद होने और भागने की संभावना ना बराबर है।
2. Reliable Product
MLM Product को लेकर बहुत समस्या रहती है। कई बार प्रॉडक्ट अच्छे होते है, लेकिन कीमत बहुत ज्यादा होती है। कई बार प्रॉडक्ट सस्ते होते है, लेकिन क्वालिटी बकवास होती है।प्रॉडक्ट MLM की बैक-बॉन है, ऐसे में अच्छे और किफायती प्रॉडक्ट का होना बेहद जरूरी है। लेकिन ऐसा बहुत कम कंपनी कर पाती है।
Vestige में आपको अच्छी क्वालिटी के किफायती प्रॉडक्ट मिलते है।
3. Training & Support
Vestige में ऐसे बहुत से अच्छे लीडर और प्रोग्राम है, जो मुफ्त में ट्रेनिंग देते है और डायरेक्ट सेलिंग के बारे में सिखाते है।4. Zero Joinning Fees
ऐसे तो डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन के कारण कोई भी कंपनी जोइनिंग फीस नहीं ले सकती। लेकिन फिर भी अधिकतर कंपनिया, शुरू में ही प्रॉडक्ट खरीदने को मजबूर करती है, जिसे Threshold Purchase कहते है।कुछ कंपनियों में यह Purchase10 से 15 हज़ार रुपये तक होती है, जिसमें वे घटिया सूट-लेंथ या हॉलीडे पैकेज देते है।
यह Purchase वेस्टीज में भी है, जो 1500 रुपये तक है। लेकिन 1500 के बदले में अच्छे किफायती प्रॉडक्ट मिलते है।
5. Product Range
किसी भी MLM कंपनी में जुड़ने से पहले प्रॉडक्ट को जांचना बेहद जरूरी है, क्योकिं यह आपके बिज़नेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।Vesitge के पास बड़ी प्रॉडक्ट रेंज है, जिसके कारण डायरेक्ट सेलर और उपभोक्ता के पास खरीददारी के लिए ज्यादा विकल्प होते है।
Vestige के प्रॉडक्ट अच्छी क्वालिटी और किफायती है। बेशक आपको थोड़ा ज्यादा खर्च वेस्टीज प्रॉडक्ट में होगा, लेकिन अन्य MLM कंपनी से ज्यादा बेहतर Vestige के प्रॉडक्ट और Vestige Product Price अन्य MLM कंपनी के हिसाब से अच्छे है।
3 Vestige Business के नुकसान
1. Market Saturation
Vestige 2004 से चल रही है और सबसे भरोसेमंद नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है, लेकिन यह एक नुकसान भी है।जब कोई MLM कंपनी शुरू होती है, तो शुरू में कम लोग उससे जुड़ते है, लेकिन यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है और फिर J-Curve ग्रोथ होती है।
लेकिन एक समय के बाद यह J-Curve ग्रोथ खत्म हो जाती है और नए जुड़ने वालो की संख्या कम होती है, इसे Market Saturation कहते है।
Market Saturation की संभावना तब बढ़ती है, जब कंपनी बहुत पुरानी और प्रशिद्ध हो। Vestige ऐसी कंपनी है।
जिस कंपनी का Market Saturation होता है, उससे कम लोग जुड़ना पसंद करते है, क्योकिं अधिकतर लोगों को उसके बारे में पता होता है और लोग नए प्लान के पास जाते है।
2. Slightly Overpriced Products
वेस्टीज के प्रोडक्ट अन्य MLM कंपनी की तुलना में किफायती और अच्छे होते है। लेकिन जो आम मार्किट में प्रॉडक्ट होते है, उनसे Vestige के प्रॉडक्ट थोड़े महंगे है। आप कॉलगेट और Vestige टूथपेस्ट की तुलना करें।इसके अलावा भी आपको Vestige के हर प्रॉडक्ट का विकल्प आम मार्किट में मिल जाएगा, जो अच्छा और सस्ता होगा।
यानी आपकी कमाई हो या नहीं, आपको हर बार प्रॉडक्ट के लिए थोड़ा ज्यादा खर्चा करना होगा और प्रॉडक्ट आपका पसन्दीदा ना होकर, Vestige कंपनी का ही लेना होगा।
3. MLM Challange
Vestige एक MLM कपंनी है, जो एक बड़ा चेलेंज सामने लाती है।आमतौर पर MLM में सफल होने के लिए आपको 3 साल लगातार मेहनत करनी होगी, वो भी बिना किसी अच्छी शुरुवाती कमाई के।
इसके अलावा MLM की सफलता दर 0.04% से भी कम है, जो IIT में प्रवेश पाने से भी मुश्किल है। तो कुल मिलाकर MLM कंपनी जैसे Vestige हर किसी के लिए नहीं है। इसमें सफल होने के लिए आपको प्रेसेटशन, कम्युनिकेशन, और मार्केटिंग जैसी स्किल्स सीखना बेहद जरूरी है।

0 Comments