डायरेक्ट सेलिंग/MLM/नेटवर्क मार्केटिंग में दो प्रमुख काम होते है,
- प्रॉडक्ट बेचना
- लोगों को जोड़ना
इन दोनों में से लोगों को जोड़ना ज्यादा मुश्किल पर जरूरी काम है। क्योकिं प्रॉडक्ट बिक्री से उस समय तो आपकी कमाई हो जाएगी, लेकिन पैसिव इनकम नहीं होगी।
अधिकतर लोग डायरेक्ट सेलिंग पैसिव इनकम के लिए करते है, जहाँ वे शुरू में मेहनत करें, लेकिन बाद में इनकम अपने आप मिलें। इसके लिए Recruitment यानी लोगों को जोड़ना बेहद जरूरी है।
जो लोग आपके नीचे जुड़ते है, उन्हें डाउनलाइन कहते है। डायरेक्ट सेलिंग में डाउनलाइन द्वारा की प्रोडक्ट बिक्री और जोइनिंग पर कमीशन मिलता है, जो पैसिव इनकम कहलाती है।
जितने ज्यादा सक्रिय लोग डाउनलाइन में होंगे, उतनी ज्यादा पैसिव इनकम होगी। लेकिन अगर डाउनलाइन में लोग सक्रिय नहीं होंगे और प्रॉडक्ट नहीं खरीदेंगे, तो आपको कोई भी फायदा नहीं होगा। चाहे लाखों लोग आपकी डाउनलाइन में क्यो ना हो, इसलिए सक्रिय डाउनलाइन ढूंढना बेहद जरूरी है।
यहाँ हम संक्षिप्त में जानेंगे, कि लोगों को कैसे जोड़ें।
और पढे :- MLM से जुड़े रोचक तथ्य
डायरेक्ट सेलिंग में आपको अपनी डाउनलाइन में लोग जोड़ने है, लेकिन सक्रिय लोग। क्योंकि लोग सक्रिय नहीं होंगे, तो आपकी सैकड़ो जोइनिंग कोई काम की नहीं है।
इसके लिए सबसे पहले उन लोगों से जुड़े, जिन्हें आपके कंपनी के प्रॉडक्ट की जरूरत हो। अगर आपकी कंपनी के पास वेट-लॉस प्रॉडक्ट है, तो उनके पास जाकर प्रॉडक्ट का प्रचार करें।
याद रखे, पहले उनसे पूछें, कि उन्होंने कौन-कौनसे प्रॉडक्ट उपयोग किये है और उनकी जरूरत क्या है। ऐसा ना करें, कि आप वेट-लॉस प्रॉडक्ट प्रचार के चक्कर में सामने वाले व्यक्ति की भावना को ठेस पहुचाये और उनके मौटापे पर सवाल उठाएं।
उसके बाद आप उन्हें ये बोल सकते है, कि आप भी यह प्रॉडक्ट बेचकर कुछ कमीशन कमा सकते है।
प्रॉडक्ट के बाद वो लोग ढूंढे, जिन्हें डायरेक्ट सेलिंग जैसे मौके की जरूरत हो और वे कुछ पैसा कमाना चाहते हो। याद रखिये, MLM में सफल होने के लिए 2 से 3 साल लगते ही है। इसलिए किसी को भी जल्दी अमीर बनने की स्कीम बताकर MLM का प्रचार ना करें।
अधिकतर लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें ना ही आपके प्रॉडक्ट की जरूरत है और डायरेक्ट सेलिंग जैसे मौके को भी ना बोल रहे हो।
ऐसे में उनकी अन्य जरूरत को समझे और उन जरूरत को डायरेक्ट सेलिंग से जोड़कर प्लान का प्रचार करें। प्लान या प्रॉडक्ट प्रचार से पहले अपने संबंध लोगों के साथ अच्छे रखें।

0 Comments