जैसा की हमको पता है, कि सोशल मीडिया पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से विकसित हुआ है और अब लोग सोशल मीडिया पर समय बिताना बहुत पसंद करते है, खासकर यूट्यूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर।

सोशल मीडिया पर बढ़ती संख्या को नज़र में रखते हुए, बहुत सी बड़ी कंपनियों ने इसपर अपना कारोबार बढ़ाना शुरू कर दिया है। जहा पहले सिर्फ TV के माध्यम से प्रचार होता था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर जमकर उपभोक्ता को टारगेट किया जाता है।

डायरेक्ट सेलिंग में भी कुछ ऐसा ही है। अधिकतर डायरेक्ट सेलर सोशल मीडिया पर जोइनिंग और प्रॉडक्ट बिक्री के लिए काम करते है। लेकिन गलत तरीके से।

इसलिए उन्हें पहले सोशल मीडिया का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखना होगा।

यहाँ हम क्यों सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग करनी चाहिए, यह देखेंगे।

सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग के फायदे

और पढे :- वेस्टीज बिज़नेस के फायदे और नुकसान 


1. समय व पैसों की बचत

सोशल मीडिया पर डायरेक्ट सेलिंग करने का बड़ा फायदा यह है, कि यहाँ समय और पैसा, दोनों बचते है।

सोशल मीडिया पूरी तरह से मुफ्त है और इसकी वजह से घर बैठे नए लोगों से जुड़ सकते है।

जिसमें आने-जाने का, कैफ़े का खर्चा कम होता है। इसके अलावा कम समय में ज्यादा लोगों से जुड़ सकते है।

2. लक्षित लोग

डायरेक्ट सेलिंग में हमेशा सबको ऐसे लोगों की तलाश होती है, जो जल्दी से जुड़ जाए। ऐसे लोगों को लक्षित लोग कह सकते है।

सोशल मीडिया पर आपको सही तरीके से लक्षित लोगों को ढूंढना आना चाहिए और यह बेहद आसान भी है।

3. असीमित लोग 

हमारे दोस्त और रिशेतदारों की एक सीमित संख्या है। इसके अलावा हमारे आस-पास भी सीमित लोग ही रहते है या काम करते है।

सोशल मीडिया पर लोगों की कोई समिति संख्या नहीं है। सोशल मीडिया का उपयोग करोड़ों लोग करते है और आप इससे घर बैठे दूसरे शहर या देश के लोगों के आगे अपनी बात रख सकते है।