आपको पता ही होगा की नेटवर्क मार्केटिंग यानी MLM क्या है? इस लेख में हम नेटवर्क मार्केटिंग यानी MLM से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानेगे। MLM को डायरेक्ट सेलिंग, रेफेरल मार्केटिंग व पिरामिड सेलिंग के नाम से भी जाना जाता है।
भारत समेत बहुत से देशों में नेटवर्क मार्केटिंग के प्रति लोगों में गलत धारणा है और होना भी जायज है। क्योकिं इस इंडस्ट्री में बहुत से फ़्रॉड हुए है और अभी भी हो रहे है, जिनपर हमारा आपका कोई भी नियंत्रण नहीं है।
लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत है, कि यह पूरी इंडस्ट्री फ्रॉड है। ऐसी बहुत सी प्रोडक्ट आधारित कंपनी है, जो बहुत अच्छे से काम कर रही है और लोगों को कमाई का अवसर दे रहीं है।
5 MLM से जुड़े रोचक तथ्य
तो आइये जानते है, 5 MLM से जुड़े रोचक तथ्य
(1). नेटवर्क मार्केटिंग की शरुवात अमेरिका से हुई थी। कैलिफोर्निया विटामिन कंपनी (Nutrilite अब Amway) और कैलिफोर्निया परफ्यूम कंपनी (अब Avon) पहली दो कंपनी नेटवर्क मार्केटिंग पर आधारित थी।
इनका नेटवर्क मार्केटिंग को शुरू करने का एकमात्र कारण प्रोडक्ट बिक्री बढ़ाना था।
(2). नेटवर्क मार्केटिंग में महिलाओं की सफलता दर पुरुषों से बेहतर है। ऐसे तो हमारे देश में बहुत कम महिलायें डायरेक्ट सेलिंग करती है, लेकिन अंत में महिलाओं के इसमें सफलता के अवसर पुरुषों से ज्यादा है।
(3). नेटवर्क मार्केटिंग की सफलता दर मात्र 0.04% है, यह सफलता दर अमेरिकी बिज़नेसमेन जॉन एम. टेलर ने अपने 15 वर्षो तक 350 कंपनियों पर रिसर्च कर निकाली है।
(4). Amway पूरी दुनिया में सबसे बड़ी MLM कंपनी है, जो 1996 के आसपास भारत में आयी थी। Vestige Marketing Private Limited टर्नओवर अनुसार भारत की सबसे बड़ी MLM कंपनी है, जिसकी शुरुवात 2004 में हुई थी।
(5). नेटवर्क मार्केटिंग जल्दी अमीर बनने का तरीका नहीं है। नेटवर्क मार्केटिंग में सफ़ल होने की लिए कॉम्युनिकेश, मार्केटिंग, प्रेसेटशन स्किल्स सीखनी पड़ती है।
औसतन 3 से 4 साल लगतार मेहनत करने के बाद ही इसमें सफलता मिलती है।

0 Comments